Thursday 7 July 2016

Review hindi movie/ film sultan

फ़िल्म " सुलतान" - एक जलवा सुलतान सलमान का।


फ़िल्म समीक्षा करने से पहले यह कहना पड़ेगा की सलमान और " ईद " हर जगह रौनक लेकर आते है। " ईद मुबारक" सबको और बधाईया " टीम सुलतान " को। फ़िल्म हिट होनी है और होकर रहेगी ,बस मसला है कि क्या " प्रेम रतन धन पायो" के कलेक्शन को क्रॉस करेगी या नहीं? 

फ़िल्म सलमान की छवि को भुनाने के लिए भारतीय बेसिक्स यानी कुश्ती, पतंग लूटने , गधे पर बैठने , धोबी पछाड़ और जीतने पर भी हाथ जोड़ने जेसे एलिमेंट को लेकर बनाई गई हैं।

फ़िल्म की शुरुआत बड़ी संजीदा हैं। यशराज फिल्म्स  हिट फिल्म्स देने में मास्टर्स है और उनकी ताक़त म्यूज़िक है। फ़िल्म की शुरुआत के गाने से ही फ़िल्म को हरियाणा पंजाब का बाना पहना दिया और फ़िल्म को दर्शनीय भी बनाया हैं। फ़िल्म के गाने "बेबी को बेस पसन्द है " हिट होना ही होना हैं। गाना " दिल मेरा "  में संगीत के सुर  ठीक है जनता इसको लाइक करेगी। गाना  "जग्ग घुमाया थारे जैसा ना कोई " लम्बा चलेगा। 

फ़िल्म की कहानी पुरानी है, बहुत मर्तबा आजमाई हुई है। कथानक चुस्त और फिल्मांकन शानदार है। फ़िल्म एक सीधे साधे युवा की है जो प्रेम में पड़कर पहलवान और जिंदगी से टकराकर एक इंसान बनता है। 

सलमान ने बहुत सुंदरता से हरियाणवी डाइलेक्ट को अपनाया हैं। आप बस यह मान ले की सुपर स्टार सलमान ने इस फ़िल्म के लिए बहुत कठोर मेहतन की है। सलमान को फ़िल्म की सफलता का पूरा क्रेडिट है। अनुष्का शानदार है, वो अभिनय को जिंदगी मानती है और फ़िल्म में अपने सामान्य किरदार को विशेष बनाना उनको आता है। रणदीप हुड्डा ने अपनी चमक बिखेरी है। 

आइये। फ़िल्म के काफी संवाद देखे।

1. के ताऊ, तेरी डिस्क पुराणी पण चैनल टन्नै।

2. जो काम बढ़िया लागे ना उसको करने में टेम नहीं लगाना।

3. जाने तुझ जेसे लड़को को क्या बोले। सिटीगाय।

4. अपनी बेबी को तो बेस पसन्द हैं।

5. उसको ऑडियो को तेज वोल्यूम पसन्द हैं।

6. लागे नहीं है भाई, ये तो गाली ही हैं।

7. इसकी खातिर अब सुलतान पहलवान बनेगा।

8. जानना क्या है? सामने वाले को पकड़ना है और निचे पटकना हैं।

9. उस्तादजी, मैं शाहरुख़ खान की बड़ी इज़्ज़त करू।

10. तन्ने देख के आज पक्का यकीन हो गया कि इंसान बांदर से ही पैदा हुआ हैं।

11 बेटी को जलाओगे तो बहु कहाँ से लाओगे।

12. तू बाहर से मोर्डेन, अंदर से देसी, टच हो गया में।

13. जानता है किससे होता है प्यार? जिसकी तुम इज़्ज़त कर सको।

14. किसान और पहलवान में एक ही चीज कॉमन होवे और वो है माटी।

15. तुम से तब कोई जीतेगा जब तुम भीतर से हार जाओ।

16. ये लड़ाई है दुनिया को अपनी औकात बताने की।

17. आज सुलतान " सुलतान तेरी वजह से तो बना हैं।

18. अरे। लुगाई बेहोश हो गई और डॉक्टर ने खाने है लड्डू।

19. आज से पहले सुलतान भी तो नहीं था।

20. मैने तुझे इज़्ज़त कमाने को कहा था तू गरूर कमा लाया।

21. इसी जद्दोजहद मे है कि खुद को माफ़ कर सके।

22. ऐसी जगह लड़ो ना जहा लड़ने का कोई फायदा है।

23. ऊपर अल्लाह नीचे धरती बीच में तेरा जनून।

24. असली पहलवान की पहचान अखाड़े में नहीं जिंदगी में होवे।

25. आज के बाद ना मिले तो कहा सुना माफ़।

26. ऐ पहलवान। सुलतान। कर दे चढ़ाई।

27. इसमें जुडो, कराटे, लात, बॉक्सिंग और रापट सब चलता हैं।

28. तुझे इसमें एक थका हारा आदमी नज़र आएगा

29. मन्ने पहलवानी जरूर छोड़ी पर लड़ना नहीं चोद।

30. रेसलर है ना तू, तेरी जान तेरे पेरो में हैं।

31. हीरो वो होता है जो हारता है क्योकि वोही जानता है कि जीत की वेल्यु क्या हैं।

32. हिंदुस्तान मिट्टी का देश है, मिट्टी में हाथ डाला तो सुलतान निकला।

33. हमारे यहाँ डाइवोर्स नहीं लड़ाई होती है।

34. आप मीडिया वाले हो पहले आप ही ने गिराया, चाहे तो वापस उठा लो।

35. गलती तो खुद खुदा भी माफ़ करता हैं।

36. ये सुलतान का दाव है, वो फाइटर अब नहीं उठेगा।

37. जब तेरे साथ आया था तो लगता था कि one losses is backing another.

38. मेडम हमारे यहाँ इश्क़ की एक्सपाइरी डेट नहीं होती।

39. सर्दियो में गालो की लाली जैसी हो तुम।

40. जिंदगी में इज़्ज़त पाने के लिए बहुत बार बेज्जती उठानी पड़ती ह्रीं।

अब लाख टके का सवाल, फ़िल्म कैसी है? जवाब है कि शानदार है। आप सिनेमा हाल में जाइए और आनंद लीजिये।


 

No comments:

Post a Comment